{"_id":"224ffae3c9ea3cd48776f46209a748e0","slug":"pan-seller-died-from-the-cold-in-sohrtgdh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहरतगढ़ में ठंड से पान विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहरतगढ़ में ठंड से पान विक्रेता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे दिन भी आसमान में बादल छाए रहे। बृहस्पतिवार को शीतलहर ने कंपकंपी और भी बढ़ा दी। इससे लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई।
मजबूरी में ही लोग घरों से बाहर निकले। मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए डीएम ने कक्षा आठ तक स्कूलों की छुट्टी दो दिन और बढ़ा दी है।
वहीं ठंड से निबटने के लिए प्रशासन के इंतजाम भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। चंद स्थानों को छोड़ अलाव सिर्फ कागजों पर ही जल रहा है।
वहीं शीतलहर की चपेट में आकर पान विक्रेता की मौत हो गई।बृहस्पतिवार को जिले का न्यूनतम तापमान आठ और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया। बच्चों, बुजुर्गों का ठंड में बुरा हाल रहा।
सड़कों पर वाहनों की भीड़ कम रही। अस्पताल, रोडवेज सहित सरकारी कार्यालयों में भी उपस्थिति आम दिनों की अपेक्षा काफी कम रही।
शोहरतगढ़ के ग्राम गड़ाकुल निवासी 45 वर्षीय ओमप्रकाश गौड़ शोहरतगढ़ में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अपनी दुकान पर पहुंचे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
तेज ठंड और कंपकंपी की शिकायत पर आसपास के लोग घर ले गए। घरवाले आनन-फानन में सीएचसी शोहरतगढ़ पर लेकर आए, जहां चिकित्सक डॉ.एसके पटेल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सक के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला ठंड से मौत का लग रहा है। सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल सुधीर श्रीवास्तव ने परिजनों से बातचीत की और सरकारी सहायता दिलाने को कहा।
ग्राम प्रधान श्याम सुंदर चौधरी ने भी पीड़ित परिजन को दिलासा देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। एसडीएम सुरेन्द्र नाथ मिश्र का कहना है कि अभी मुख्यालय से बाहर हूं। वापस लौटकर मामले की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।