फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   paddy buying centers first day

Siddharthnagar News: कहीं बोरा नहीं तो कहीं किसानों का इंतजार करते दिख केंद्र प्रभारी

Thu, 02 Nov 2023 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
paddy buying centers first day
पकड़ी क्षेत्र के साधन सहकारी समिति जम्हिरिया पर किसान का इंतजार करते सचिव अजीत। संवाद
फोटो- है
विज्ञापन

जिले में 134 धान क्रय केंद्र सक्रिय, पहले दिन नहीं हुई खरीद की बोहनी

जिले में ब्लॉकवार बनाए गए हैं धान खरीद केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। जिले के 134 धान क्रय केंद्र बुधवार को सक्रिय हो गए। पहले दिन एक भी केंद्र पर खरीद नहीं हुई। कुछ केंद्रों पर रेट संबंधित जानकारी के लिए किसान पहुंचे थे। वहीं, कुछ केंद्र तो खुले थे लेकिन बोरे का अभाव नजर आया। अधिकारियों को कहना है कि अभी जिले में कटाई नहीं शुरू हुई है। इसलिए केंद्र पर धान नहीं पहुंचा। 15 दिन बाद खरीद रफ्तार पकड़ेगी।

किसान को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिले। इसके लिए सरकार धान खरीद केंद्रों को सक्रिय करने के साथ ही सरकारी केंद्र पर खरीद को बढ़ावा दे रही है। धान पर समर्थन मूल्य तय कर रही है। धान बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना पड़ रहा है। इसके बाद ही धान खरीद होती है।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद के लिए 134 क्रय केंद्र बने हैं। ये खरीद के लिए बुधवार को सक्रिय हो गए। ये केंद्र 28 फरवरी तक सक्रिय रहेंगे। बुधवार को खरीद केंद्रों की पड़ताल की गई तो पता चला कि कहीं- कहीं एक भी किसान धान बेचने के लिए नहीं पहुंचे। सचिव इंतजार करते दिखे। कुछ केंद्रों पर रेट की जानकारी लेने के लिए पहुंचे। जबकि कुछ केंद्रों पर बोरा कम पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार नवीन मंडी शाहपुर में संचालित राजकीय धान क्रय केंद्र पर पहला दिन सन्नाटा पसरा रहा। केंद्र प्रभारी पूरा दिन प्रतीक्षा करते करते रहे, लेकिन एक भी किसान धान खरीद केंद्र पर नहीं पहुंचा। शाहपुर मंडी समिति में संचालित राजकीय धान क्रय केंद्र के 6 केंद्र खुले हैं। डुमरियागंज और भनवापुर। दो केंद्र शाहपुर मंडी के नाम से भी खुले हैं।
शाहपुर केंद्र की जिम्मेदारी संजय जायसवाल, डुमरियागंज के धान खरीद केंद्र की जिम्मेदारी दीपक शुक्ला और भनवापुर के नाम से चल रहे क्रय केंद्र की जिम्मेदारी धीरेंद्र कुमार की है। तीनों केंद्र प्रभारी पूरा दिन किसानों को प्रतीक्षा करते रह गए। इस संबंध में केंद्र प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने कहा यहां के किसानों की फसल अभी कट रही है। एक हफ्ते बाद ही धान खरीद में तेजी आएगी।
तुलसियापुर प्रतिनिधि के अनुसार धान की खरीद की शुरुआत बुधवार से साधन सहकारी समितियों पर हो गई। लेकिन पहले दिन खरीद के लिए किए गए ऑनलाइन सत्यापन न होने से कई केंद्रों पर खरीद नहीं हो पाई। बढऩी ब्लॉक के परसा में स्थित साधन सहकारी समिति के सचिव राम उजागिर यादव ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार सुबह से ही धान की खरीद के लिए हम लोग तैयारी किए हुए हैं। दो किसान आए थे, लेकिन विभाग के पोर्टल पर खरीद के लिए किए गए ऑनलाइन का सत्यापन न होने से दोनों के धान की खरीद नहीं की जा सकी।
भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार, भनवापुर के पीसीएफ धान क्रय केंद्र रमवापुर जगतराम में पहले दिन धान खरीद नहीं हुई । केंद्र प्रभारी पशुपति गुप्ता ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार एक नवंबर से धान खरीद करनी थी। सुबह से केंद्र पर हूं, मगर कोई किसान धान बेचने के लिए नहीं आया। बोरा, कांटा आदि सभी संसाधन उपलब्ध हैं। किसान के द्वारा सेंटर पर धान लाने पर खरीद की जाएगी। जनपद के सभी केंद्रों का यही हाल रहा।


बोले अधिकारी

धान क्रय केंद्र सक्रिय हो गए हैं। कई केंद्रों का निरीक्षण किया हूं। सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। पहले दिन इसलिए खरीद नहीं हुई कि कोई किसान धान बेचने के लिए नहीं पहुंचा। जिले में अभी धान की कटाई शुरू नहीं हुई है। कटाई शुरू होने के बाद ही खरीद शुरू होगी।

-गोरखनाथ त्रिपाठी, जिला विपणन अधिकारी सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed