फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Outpost in-charge transferred to Police Lines.

Siddharthnagar News: चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Mon, 22 Jun 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge transferred to Police Lines.
इटवा। त्रिलोकपुर थाने के ग्राम बेतनार में शुक्रवार को हुए जमीन का विवाद और शिवलिंग से छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। चर्चा है कि इस मामले में चौकी प्रभारी बिजौरा दिनेश चंद्र मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया गया है और मामले में रविवार को महफूजुर्रहमान और सोमवार को चार और आरोपियों का चालान किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम बेतनार में एक जमीन के विवाद में एक वर्ग ने समूह में पहुंचकर बहुत उत्पात मचाया था। बताया जाता है कि इसी दौरान उसी भूमि पर स्थापित शिवलिंग से छेड़छाड़ भी की गई थी। इस घटना की जानकारी पर पहुंचे पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने पीड़ित पक्ष से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद हरकत में आई त्रिलोकपुर पुलिस ने रविवार को महफूजुर्रहमान और सोमवार को सिराजुद्दीन, शाकिर खान, रेहान अहमद, मसीउद्दीन उर्फ परवेज का चालान कर दिया। बताया जाता है कि इसी मामले में चौकी प्रभारी विजौरा दिनेश चंद्र मिश्र को भी लाइन हाजिर कर दिया गया। इन पर आरोप था कि उन्होंने घटना की सूचना समय से उच्चाधिकारियों को नही दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बृजेश कुमार वर्मा का कहना है कि चौकी प्रभारी बिजौरा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed