Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Students take science exam in National Olympiad

Siddharthnagar News: नेशनल ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने दी साइंस की परीक्षा

Wed, 25 Nov 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 25 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Students take science exam in National Olympiad
जीएन हैरिटेज स्कूल टड़वा में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। संवाद
- अमर उजाला की ओर से चार विद्यालयों में हुई लेवल-1 के दूसरे चरण की परीक्षा, शीर्ष 20 प्रतिशत को मिलेगा लेवल-2 में मौका
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के तहत बुधवार को जिले के चार विद्यालयों में साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े सवालों को हल कर अपनी समझ और तार्किक क्षमता का प्रदर्शन किया। लेवल-1 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 20 प्रतिशत विद्यार्थियों को लेवल-2 में शामिल होने का मौका मिलेगा।
बिस्कोहर स्थित बीआईसीटी ग्रुप ऑफ एजुकेशन में प्रधानाचार्य आकाश मिश्रा के निर्देशन में कक्षा नौ की चार छात्राओं ने परीक्षा दी। जलालपुर स्थित एम्बिशन कॉन्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्य अजय कुमार की देखरेख में छह विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। श्यामपुर स्थित विमला इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य दिलीप कुमार गुप्ता के निर्देशन में नौ विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, चकचई स्थित रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अहमद फरीद अब्बासी की देखरेख में तीन विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में कक्षा एक से 10 तक के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा रहा है। इसमें अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, तार्किक क्षमता, सामान्य ज्ञान, हिंदी और टेक्नोलॉजी एवं एआई सहित सात विषय शामिल हैं। साइंस विषय की परीक्षा कक्षा तीन से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित है। परीक्षा ओएमआर शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेवल-1 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 20 प्रतिशत विद्यार्थियों को लेवल-2 की परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। लेवल-2 की परीक्षा फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। इसके बाद राष्ट्रीय, राज्य, जिला और विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस पहल से विद्यार्थियों को अपनी शैक्षिक क्षमता परखने और राष्ट्रीय स्तर पर अन्य विद्यार्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed