{"_id":"6b071c14707cce66f60b22d9","slug":"siddharthnagar-news-divider-construction-amid-fog-poses-accident-risk-exposed-steel-bars-and-darkness-compound-the-danger-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-168755-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कोहरे में डिवाइडर निर्माण से हादसे का खतरा, जगह-जगह निकले सरिया और अंधेरे से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कोहरे में डिवाइडर निर्माण से हादसे का खतरा, जगह-जगह निकले सरिया और अंधेरे से बढ़ी परेशानी
Wed, 25 Nov 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
शहर के उसका मार्ग पर स्थित सीडीओ आवास के पास निर्माणधीन डिवाइड। संवाद
- पौने दो किलोमीटर लंबे मार्ग पर चल रहा निर्माण, सुरक्षा संकेतक और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं
- सुबह कोहरे और रात के अंधेरे में नहीं दिखती निर्माण सामग्री, अब तक कई राहगीर हो चुके हैं चोटिल
सिद्धार्थनगर। शहर के मुख्य उसका-बांसी स्टैंड मार्ग पर डिवाइडर निर्माण के दौरान जगह-जगह निकले सरिया और बिखरी निर्माण सामग्री राहगीरों के लिए खतरा बन गई है। सुबह कोहरे और शाम ढलने के बाद अंधेरे में निर्माण स्थल दिखाई नहीं देने से हादसों की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है।
शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले उसका-बांसी स्टैंड मार्ग का स्वरूप बदलने के लिए डिवाइडर निर्माण कराया जा रहा है। करीब पौने दो किलोमीटर लंबे मार्ग पर महानगरों की तर्ज पर लाइट लगाने की भी योजना है। इसके लिए पहले से लगे 82 बिजली के पोल हटाए जा रहे हैं। इससे मार्ग पर रोशनी की व्यवस्था प्रभावित हो गई है। निर्माण स्थल पर ढलाई के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लकड़ियां, सरिया और अन्य सामग्री सड़क के दोनों तरफ फैली हुई है। कई जगह निर्माण सामग्री के अवशेष भी पड़े हैं।
ठंड बढ़ने के साथ सुबह के समय कोहरा छाने लगा है। वहीं, शाम ढलते ही अंधेरा होने से निर्माण स्थल पर रखी सामग्री दिखाई नहीं देती। बिजली गुल होने की स्थिति में खतरा और बढ़ जाता है। मार्ग पर सुरक्षा संकेतक, पर्याप्त बैरिकेडिंग और वैकल्पिक रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। निर्माण कार्य के कारण धूल भी उड़ रही है, जिससे राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
इसी मार्ग से होकर रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन जाना पड़ता है। यहां भोर से लेकर देर रात करीब दो बजे तक लोगों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में कोहरा और अंधेरा होने पर हादसों की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अब तक कई राहगीर निर्माणाधीन डिवाइडर से टकराकर या सरिया की चपेट में आकर चोटिल हो चुके हैं। निर्माण कार्य अभी थाना मोड़ तक ही पहुंचा है। मिट्टी भराई और रोशनी के लिए खंभे लगाने का काम भी बाकी है। ऐसे में निर्माण पूरा होने में अभी समय लग सकता है।
स्थानीय निवासी आसिफ, सैलू, राकेश कुमार और उमेश का कहना है कि निर्माण कार्य जरूरी है लेकिन इसे गर्मी के मौसम में कराया जाना चाहिए था। अभी काम आधा भी पूरा नहीं हुआ है। ठंड में दो मीटर आगे तक दिखाई देना मुश्किल हो जाता है। दिन में वाहनों की भीड़ के कारण लोग निर्माण स्थल से टकरा रहे हैं। कोहरे में बाहर से आने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के साथ सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है।
बाइक फंसी, सरिया से भाई के हाथ में लगा गहरा जख्म
चार दिन पहले बृजमनगंज निवासी रमेश अपने भाई के साथ किसी काम से जिला मुख्यालय आए थे। वापस लौटते समय एक साथ दो वाहन सामने आ गए। बचने के प्रयास में उनकी बाइक सरिया में फंस गई, जिससे उनके भाई के हाथ में गहरा जख्म हो गया। इसी तरह करीब 10 दिन पहले एक ई-रिक्शा चालक मोड़ पर सवारियों को लेकर मुड़ते समय निर्माण के लिए लगाए गए सरिया के बीम से टकरा गया। हादसे में दो सवारियों के हाथ छिल गए थे। उनका उपचार कराना पड़ा। ये घटनाएं दिन के समय हुईं। ऐसे में रात और सुबह घना कोहरा होने पर खतरा और बढ़ सकता है।
बोले जिम्मेदार
डिवाइडर का निर्माण कार्य चल रहा है। तेजी से काम कराया जा रहा है और इसे समय से पूरा कर लिया जाएगा। सुरक्षात्मक इंतजामों के साथ निर्माण कार्य कराया जा रहा है, ताकि राहगीरों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।
- अजय कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका सिद्धार्थनगर