{"_id":"6b071cfd87aa3f9d680fca2b","slug":"siddharthnagar-news-four-km-stretch-of-road-has-been-awaiting-repairs-for-18-years-traveling-over-the-loose-stones-has-become-difficult-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168760-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 18 साल से मरम्मत की बाट जोह रही चार किमी सड़क, गिट्टियों पर चलना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 18 साल से मरम्मत की बाट जोह रही चार किमी सड़क, गिट्टियों पर चलना हुआ मुश्किल
Wed, 25 Nov 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के साधूनगर से पल्टादेवी मार्ग को जोड़ने वाली मदरहवा-पीकापार, झिठनिया, घिमरौली
- फोटो : सांकेतिक
- साधुनगर से पल्टादेवी को जोड़ने वाला मार्ग जर्जर, गड्ढामुक्त सड़क बनाने के दावे भी बेअसर
- स्कूल के बच्चे और राहगीर आए दिन हो रहे चोटिल, ग्रामीणों ने की सड़क निर्माण की मांग
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के साधुनगर से पल्टादेवी को जोड़ने वाला मदरहवा-पीकापार, झिठनिया और घिमरौली मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। करीब चार किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण लगभग 18 वर्ष पहले हुआ था लेकिन इसके बाद मरम्मत नहीं कराई गई। सड़क से डामर गायब हो चुका है और गिट्टियां उखड़कर बिखर गई हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
साधुनगर, पीकापार, झिठनिया और घिमरौली सहित कई गांवों के लोगों के आवागमन का यह प्रमुख मार्ग है। ग्रामीण जफर आलम, रामलखन उपाध्याय और गंगाराम ने बताया कि करीब 18 वर्ष पहले मंत्री दिनेश सिंह के कार्यकाल में सड़क का निर्माण कराया गया था। इसके बाद से किसी ने इसकी सुधि नहीं ली। सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि डामर का नामोनिशान मिट चुका है और गिट्टियां उखड़कर पटरियों पर फैल गई हैं। ऐसे में बाइक और कार से चलना तो दूर, पैदल आवागमन भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग पल्टादेवी मंदिर, बजहा बाजार और बर्डपुर जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ता है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जर्जर सड़क पर आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूल के बच्चों को भी रोजाना इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई अशोक चौधरी ने बताया कि सड़क का निर्माण किस एजेंसी ने कराया है, इसकी जानकारी की जाएगी। यदि सड़क विभाग के अधीन है तो निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
बोले क्षेत्र के लोग
सड़क बहुत खराब हो गई है। सड़क की पेंटिंग उखड़ चुकी है और नीचे की बड़ी गिट्टियां भी बाहर निकल आई हैं। इस पर चलना बेहद मुश्किल हो गया है।
- अनिल मिश्र, निवासी पीकापार
रात में किसी की तबीयत खराब हो जाए तो उसे अस्पताल पहुंचाने में काफी समय लग जाता है। 15 मिनट की दूरी तय करने में 30 मिनट लग जाते हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों से सड़क बनवाने की मांग की गई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई।
- मोहम्मद सईद, निवासी घिमरौली