फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now feedback will be taken from those who lodged FIR

अब एफआईआर कराने वालों से लिया जाएगा फीडबैक

Sat, 25 Jun 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Now feedback will be taken from those who lodged FIR
अब एफआईआर कराने वालों से लिया जाएगा फीडबैक
विज्ञापन

पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए एडीजी ने शुरू की कवायद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पुलिसकर्मी अब एफआईआर के बाद कार्रवाई में गड़बड़ी नहीं करेंगे। क्योंकि केस दर्ज कराने वालों से फीडबैक लिया जाएगा। पूछा जाएगा कार्रवाई से संतुष्ट हैं या नहीं। यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हुआ तो पुलिस को दोबारा कार्रवाई करनी पड़ेगी। एडीजी गोरखपुर ने इस संबंध में दिशानिर्देश दिए हैं।
जनता में पुलिस की छवि बेहतर बनाने के प्रयास चल रहे हैं। थानों पर आने वालों मामलों में सही कार्रवाई के लिए जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की जा रही है। अक्सर फरियादियों की शिकायत रहती है कि तहरीर के मुताबिक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। धारा में बदलाव कर केस को कमजोर कर दिया गया। यह फिर काम चलाऊ कार्रवाई कर कोरम पूरा कर दिया।
विज्ञापन

अब ऐसी शिकायतों पर विराम लगने वाला है। क्योंकि एफआईआर और एनसीआर दर्ज कराने वालों से अधिकारी सीधे बात करेंगे। उनसे फीडबैक लेंगे। यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं है तो संबंधित थानेदार से वार्ता की जाएगी। साथ ही कार्रवाई करशिकायतकर्ता को संतुष्ट किया जाएगा। एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार का मानना है कि इस प्रयोग से पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ेगा। फीडबैक लेने से जवाबदेही के डर से थानों पर कार्रवाई में गड़बड़ी और लापरवाही नहीं होगी। इस संबंध में एएसपी सुरेश चंद रावत ने बताया कि शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने का आदेश हुआ है। इस संबंध में थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
इन मामलों में की जाएगी तहकीकात
आईजीआरएस, एफआईआर, एनसीआर, डायल-112 में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस टीम पहुंची, कार्रवाई कैसी रही, कार्रवाई से संतुष्ट हैं अथवा नहीं के संबंध में फीडबैक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed