फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   no found corona positiv

राहत सोमवार को ठीक हुए पांच मरीज, संक्रमित कोई नहीं

Mon, 13 Jul 2020 05:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
no found corona positiv
राहत सोमवार को ठीक हुए पांच मरीज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण के दौर में जिलेवासियों के लिए सोमवार सुखद समाचार लेकर आया। इस दिन पांच मरीज स्वस्थ हुए और कोई भी संक्रमित नहीं हुआ। पांच मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

जिला अस्पताल के कोरोना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से 484 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई। यह सभी निगेटिव पाए गए। जबकि स्वस्थ होने पर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से पांच मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले के कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या सोमवार को 47 है। इनमें से दस का इलाज एल टू फैसिलिटी बस्ती में जबकि पांच बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती हैं। चार मरीजों का लखनऊ में इलाज चल रहा है। बाकी 26 जिला महिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। इधर रविवार को सिद्धार्थनगर में एक ही मोहल्ले में पांच लोगों केे पॉजिटिव पाए जाने के बाद कपड़े वाली गली को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सील क्षेत्र में प्रत्येक घर जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की और कोरोना से बचाव के उपाय बताकर उनका पालन करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed