फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   New electricity schedule implemented in Dumariaganj area

Siddharthnagar News: डुमरियागंज क्षेत्र में लागू हुआ बिजली का नया शेड्यूल

Thu, 01 Jun 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 01 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
New electricity schedule implemented in Dumariaganj area
सिद्धार्थनगर। क्षेत्र के लोगों के लिए बिजली निगम की ओर से राहत भरी खबर है। नगर और ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को दिन रात मिलाकर 21 घंटा 30 मिनट और ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को 18 घंटे आपूर्ति मिलेगी। जिससे उन्हें भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों की ओर से बृहस्पतिवार को लागू किए गए नए शेड्यूल के तहत डुमरियागंज नगर क्षेत्र में शाम चार से सुबह छह बजे तक, सुबह सात से दोपहर 2:30 तक यानी 21 घंटा 30 मिनट आपूर्ति की जाएगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में दोपहर 3:30 से सुबह सात बजे तक। और सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक कुल मिलाकर 18 घंटे उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति दी जाएगी। यह शेड्यूल 1 जून से 30 जून तक प्रभावी रहेगा। इस संबंध में एसडीओ ग्रामीण क्षेत्र बबलू चौधरी ने बताया कि नया बिजली शेड्यूल बृहस्पतिवार से अमल में आ गया है जो 30 जून तक प्रभावी रहेगा। लोकल फाल्ट न होने की स्थिति में निर्धारित शेड्यूल के तहत विद्युत उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जाएगी। जिसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed