फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Negligency in RES

मौके पर कार्य करते नहीं मिले श्रमिक, मस्टररोल है निर्गत

Wed, 15 Dec 2021 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Negligency in RES
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यों में मिली अनियमितता, होगी कार्रवाई
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सीडीओ पुलकित गर्ग ने मंगलवार को शोहरतगढ़ ब्लॉक में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) द्वारा कराए जा रहे दो मनरेगा कार्यों की जांच की। इस दौरान मौके पर कोई श्रमिक कार्य करते नहीं पाया गया। जबकि संबंधित कार्यों पर मस्टररोल निर्गत किया गया है। जांच में मौके पर कराए गए कार्यों में अनियमितता पाई गई और मिट्टी कार्य नहीं पाया गया। सीडीओ ने अनियमितता मामले में दोषी कर्मियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत लुचुइया में मनरेगा से वित्तीय वर्ष 2017-18 में स्वीकृत कार्यों का सीडीओ पुलकित गर्ग ने निरीक्षण किया। इसमें डडवा गांव से बभनी गांव के आगे तक 17.87 लाख रुपये की लागत से मिट्टी एवं दो मीटर स्पान की आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य होना है। जिसके सापेक्ष अभी तक 11.60 लाख व्यय किया गया है। इस कार्य पर छह दिसंबर से नौ दिसंबर 2021 तक 170 श्रमिक का मस्टररोल निर्गत किया गया, परंतु मौके पर कोई श्रमिक कार्य करता नहीं पाया गया। सत्यापन में पाया गया कि मात्र दो मीटर स्पान की आरसीसी पुलिया का निर्माण कराया गया है, जिसकी गुणवत्ता प्रथम दृष्टया मानक के अनुरूप नहीं पाई गई।
विज्ञापन

पुलिया के एप्रोच व चकरोड पर मिट्टी पटाई का कार्य नहीं पाया गया। इसी तरह लुचुइया में 18.25 लाख रुपये की लागत से श्याम चंद्र के खेत से नरौडा सरहद तक मिट्टी कार्य एवं दो मीटर स्पान की आरसीसी पुलिया निर्माण होना है। जिसके सापेक्ष अभी तक 4.61 लाख रुपये व्यय किया गया है। इस कार्य पर दो दिसंबर से 14 दिसंबर 2021 तक के लिए 120 श्रमिकों का मस्टररोल निर्गत किया गया, परंतु मौके पर कोई श्रमिक कार्य करता नहीं पाया गया। सत्यापन में पाया गया कि मात्र दो मीटर स्पान की आरसीसी पुलिया का निर्माण कराया गया है, जिसकी गुणवत्ता प्रथम दृष्टया मानक के अनुरूप नहीं पाई गई। मौके पर मिट्टी का कार्य नहीं कराया गया। पुलिया के एप्रोच व चकरोड पर मिट्टी पटाई का कार्य नहीं पाया गया। सीडीओ पुलकित गर्ग ने उपरोक्त कार्यों का तकनीकी मूल्यांकन कराकर कार्यदायी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed