{"_id":"66f701d2d4feadf0ab07caa4","slug":"name-will-not-be-removed-from-ration-card-aadhar-card-seeding-got-more-time-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-124788-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नहीं कटेगा राशन कार्ड से नाम, आधार कार्ड सीडिंग का और मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नहीं कटेगा राशन कार्ड से नाम, आधार कार्ड सीडिंग का और मिला मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- राशन कार्ड में होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए हर कार्ड के हर उपभोक्ता की कराई जा रही है आधार सीडिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अगर राशन कार्ड से आधार कार्ड की सीडिंग नहीं करवाई है तो आपके लिए यह काम की खबर है। दिसंबर तक आधार सीडिंग करा सकेंगे। अगर इसके बाद चूके तो राशन कार्ड से बाहर हो सकते हैं। राशन कार्ड में होने वाली गड़बड़ी और अपात्रों को सूची से बाहर करने के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है।
खाद्यान्न वितरण में होने वाली गड़बड़ी और अपात्र और मृतकों के नाम से अनाज उठान करके राशन की चोरी को रोकने के लिए सरकार कई उपाय कर रही है। ताकि पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ मिल सके। इसके लिए सरकार ने वितरण प्रणाली में व्यापक बदलाव किया है। इसमें पहले ई-पास मशीन से वितरण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इसके बाद अब आधुनिक इलेक्ट्राॅनिक मशीन की शुरुआत की है, जिस पर अनाज के साथ ही अंगूठा लगता है। तभी कोटेदार राशन दे सकता है।
इसके साथ ही राशन कार्ड से आधार सीडिंग की व्यवस्था शुरू कर दी है। इसमें राशन कार्ड में परिवार के जितने लोगों का नाम है, उन सभी का आधार सीडिंग होना अनिवार्य कर दिया है। आधार सीडिंग की प्रक्रिया चल रही थी। सितंबर तक आधार सीडिंग की तिथि थी, जिसे बढ़ाकर दिसंबर तक कर दिया गया है। ऐसे में उपभोक्ताओं को ध्यान देने की जरूरत है। समय रहते वे आधार सीडिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
आधार सीडिंग की तिथि बढ़ी है। जिन उपभोक्ताओं का नहीं हुआ है, वे जल्द करवा सकते हैं।
-देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
--
जिले में राशन कार्डधारकों की संख्या
विभाग से मिले आकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 469245 राशन कार्डधारक हैं। इसमें पात्र गृहस्थी के 386806 हैं, जबकि, अंत्योदय के 82439 कार्डधारक हैं। इनमें शामिल कुल परिवारों की संख्या 1997373 है। इसमें सभी का आधार का राशन कार्ड से सीडिंग होना होना है।