फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Married woman's dead body found hanging in house

Siddharthnagar News: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 14 Jul 2025 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging in house
किसलावती।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भवानीगंज। थाना क्षेत्र के भैंसहिया गांव के टोला हैदर डीह में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भैसहिया गांव निवासी अजय कुमार की पत्नी किसलावती (24) का शव उनके घर के कमरे में छत के पंखे से संदिग्ध अवस्था में लटका मिला। जब यह घटना हुई उस समय घर में कोई नहीं था। पति अजय कुमार अपनी माता को लेकर जंगलीपुर गया था।
विज्ञापन

अजय का एक छोटा भाई घर पर था। जो उसके सात माह के बेटे को टहलाने गया था। जब वह वापस आए तो यह घटना देखी और परिजनों को जानकारी दी। सूचना होते ही मौके पर भवानीगंज पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। इटवा थाना क्षेत्र के नवेलवा गांव निवासी रतिभान वर्मा की बेटी किसलावती की शादी 18 अप्रैल 2024 को हुई थी। उसका सात माह का बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना क्यूं और किस कारण हुई, इसकी वजह क्या थी, यह जांच का विषय है, जो पुलिस जांच के बाद सामने आएगा। थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर मिली है। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed