फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Landslide in Palpa Nepal. two dead, three missing; power and communication disrupted

नेपाल पाल्पा लैंडस्लाइड: भारी बारिश से भूस्खलन, दो की मौत; तीन लापता, मकान-सड़कें ध्वस्त; राहत कार्य जारी

Sun, 27 Sep 2026 11:47 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: Rohit Singh Updated Sun, 27 Sep 2026 11:47 AM IST
सार

नेपाल के पाल्पा जिले में तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड ने तबाही मचा दी है। विभिन्न घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लापता हैं। माथागढ़ी गाउँपालिका-2 रूपसे में 75 वर्षीय शेरबहादुर चिदी की मलबा गिरने से मौत हुई, रिब्दीकोट-6 ठिमुरे में 59 वर्षीय कृष्णा कुमारी सरू का शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
Landslide in Palpa Nepal. two dead, three missing; power and communication disrupted
नेपाल पाल्पा में लैंडस्लाइड के बाद बचाव कार्य करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेपाल के पाल्पा जिले में तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड से जनजीवन प्रभावित है। विभिन्न घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग लापता हैं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम लापता लोगों की तलाश और प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्य में जुटी है।
विज्ञापन

पाल्पा पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी भीमलाल भट्टाराई के मुताबिक, माथागढ़ी गाउँपालिका-2, रूपसे राजौली निवासी 75 वर्षीय शेरबहादुर चिदी की घर के ऊपर लैंडस्लाइड का मलबा गिरने से मौत हो गई। वहीं रिब्दीकोट गाउँपालिका-6, ठिमुरे में घर लैंडस्लाइड में दबने से लापता 59 वर्षीय कृष्णा कुमारी सरू का शव तलाश के दौरान बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब पांच बजे माथागढ़ी गाउँपालिका-3, कासेनी में लील बहादुर घर्ती मगर का घर भी लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। वार्ड अध्यक्ष तेज बहादुर घर्ती मगर के अनुसार घर में सो रहे लील बहादुर घर्ती, झरना घर्ती और दीना घर्ती लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण बिजली सेवा प्रभावित होने से जिले के कई क्षेत्रों में संचार संपर्क भी बाधित हुआ है। पाल्पा का मुख्य अनाज गोदाम मडीफांट भी बाढ़ के पानी में डूब गया है। झादेवा फांट समेत कई इलाकों में पानी घुसने से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। रानीमहल क्षेत्र में बाढ़ का पानी होटल और रेस्टोरेंट में भी घुस गया है।

माथागढ़ी गाउँपालिका-4, झादेवा के देउगीर क्षेत्र में जमीन धंसने से दर्जनों घरों पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं लैंडस्लाइड के कारण जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली कई ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं। इनमें हरथोक-छहारा, बस्तरी-झादेवा और आर्यभंज्यांग-रामपुर सड़क शामिल हैं। पुलिस के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव और सड़क खोलने का काम जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed