{"_id":"6ab81e60ab323a1b8b08b946","slug":"daytime-darkness-traffic-disrupted-by-fallen-trees-on-the-roads-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165361-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दिन में छाया अंधेरा, रास्तों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दिन में छाया अंधेरा, रास्तों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित
Sun, 27 Sep 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के गांवों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के साथ कई स्थानों पर पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए हैं। वहीं, करीब 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली न होने से दिन में भी अंधेरा छाया रहने जैसी स्थिति बनी हुई है।
लगातार बारिश से धान की फसल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित है। ग्रामीणों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए हैं। मोबाइल चार्ज करने से लेकर पानी की व्यवस्था तक प्रभावित है।
मलंग चौराहा-कैथवलिया निवासी डॉ. ओमकार चौबे ने बताया कि 48 घंटे से बिजली नहीं आई है। इन्वर्टर भी बंद हो गया है और पानी की समस्या बनी हुई है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।