{"_id":"58cc16834f1c1b2d5a32a7f4","slug":"married-offenders-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्डपुर। मोहाना क्षेत्र के एक गांव में खेत की ओर जा रही विवाहिता के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार की देर शाम विवाहिता का मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
मोहाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय विवाहिता बुधवार की देर शाम खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में पहले से बैठे दो युवकों ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। विवाहिता की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच लोगों को आता देख युवक फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल परीक्षण के बाद तहरीर के आधार पर क्षेत्र के दुल्हा सुमाली निवासी सलीम और बर्डपुर नंबर 4 निवासी इस्लाम के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसओ मोहाना अनिल कुमार पांडेय के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।