{"_id":"64abfda414adcd14e30efcb6","slug":"lightning-struck-while-transplanting-paddy-woman-died-six-injured-2023-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुदरत का कहर: धान की रोपाई करते समय गिरी बिजली, एक महिला की मौत; छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुदरत का कहर: धान की रोपाई करते समय गिरी बिजली, एक महिला की मौत; छह घायल
Mon, 10 Jul 2023 06:16 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज़ एजेंसी सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज़ एजेंसी सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 10 Jul 2023 06:16 PM IST
सार
सिद्धार्थनगर जिले में सात महिलाएं धान की रोपाई कर रही थीं। इस दौरान बारिश हो रही थी और अचानक तेज गरज के साथ बिजली गिर गई। इससे राधिका (45) पत्नी चंद्रिका की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचा प्रशासन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में कठेला समय माता थाना क्षेत्र के झकहिया गांव में खेत में रोपाई कर रही महिलाओं पर सोमवार की शाम बिजली गिर गई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। जबकि छह झुलस गईं। घायलों को सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
सूचना पर एसडीएम इटवा, तहसीलदार अस्पताल पहुंच गए थे, जहां से फिर घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
समय माता थाना क्षेत्र के झकहिया गांव की सात महिलाएं सोमवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इस दौरान बारिश हो रही थी और अचानक तेज गरज के साथ बिजली गिर गई। इससे राधिका (45) पत्नी चंद्रिका की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर में कंपाउंडर की हत्या, कमरे में मिला शव
विज्ञापन
मौके पर पहुंचा प्रशासन
हेमा (35) पत्नी जगदीश, दुर्गावती (30) पुत्री सरजू, कानमती (40) पत्नी सरजू, सुनीता (40) पत्नी सुरेंद्र, संगीता (40) पत्नी राजाराम व शशि (45) पत्नी विनोद झुलस गई। घायलों को सीएचसी इटवा ले जाया गया।
वहीं सूचना पर तत्काल एसडीएम करमेंद्र व तहसीलदार धर्मवीर भारती अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायलों का हाल जाना। डॉक्टरों ने सभी को खतरे से बाहर बताते हुए कहा कि प्राथमिक उपचार कर सभी को घर भेज दिया जाएगा। एसडीएम व तहसीलदार अस्पताल से निकल कर घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।
एसडीएम ने कहा कि हर संभव मदद दी जाएगी। उधर राधिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घायल महिलाओं के परिजन भी परेशान हो गए हैं। हालांकि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।