फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Compounder murdered, dead body found in room

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में कंपाउंडर की हत्या, कमरे में मिला शव

Mon, 10 Jul 2023 04:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Updated Mon, 10 Jul 2023 04:22 PM IST
सार

हत्या की सूचना मिलने के बाद एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी सिद्धार्थ, सीओ सुजीत कुमार राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल की बारीकी से जांच की। हर पहलू को देखा और अस्पताल संचालक से इस संबंध में अहम जानकारी ली।

विज्ञापन
Compounder murdered, dead body found in room
इटवा के अस्पताल में हुई हत्या के बाद घाटना की जानकारी लेने पहुंचे  एसपी अमित कुमार आनंद। संवाद

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में इटवा थाना क्षेत्र के इटवा- डुमरियागंम मार्ग पर स्थित बुशरा पाली क्लिनिक में कंपाउंडर का कार्य करने वाले युवक की किसी ने हत्या कर दी। कमरे में रविवार सुबह खून से सना हुआ उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


वहीं अस्पताल संचालक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है। मृतक संतकबीरनगर जनपद का रहने वाला है, उसके परिजन मुंबई में रहते हैं। जिन्हें पुलिस ने सूचना देकर आने के लिए कहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के कच्ची खम्हरिया गांव निवासी नावेद अहमद जिले के इटवा थाना क्षेत्र के इटवा- डुमरियागंज मार्ग पर कस्बे में बुशरा क्लिनिक चलाते हैं। नावेद के मुताबिक उनकी पत्नी बुशरा रब्बानी दिन में बुशरा पॉली क्लिनिक पर प्राइवेट अस्पताल चलाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पहले पिता और अब सपेरे बेटे की सांप के डसने से मौत

इसी अस्पताल में तीन वर्ष से संतकबीरनगर जिले के बन्नी गांव निवासी वसीउल्लाह खान (25) पुत्र अजीमुल्लाह रहकर कंपाउंडर का कार्य करते थे। रोज की तरह रविवार सुबह 8.30 बजे सफाईकर्मी मोटकी आयी तो कमरा बंद मिला। इसकी सूचना उसने नावेद को दी।

जानकारी मिलते ही नावेद मौके पर पहुंचे और वसीउल्लाह खान के मोबाइल फोन पर कॉल किया। कोई जवाब न मिलने पर स्टील के लगे फाटक को धक्का दिया तो फाटक खुल गया। फाटक के खुलते ही देखा कि खून से लथपथ वसीउल्लाह खान की लाश औंधे मुंह पड़ी हुई थी। गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। साथ ही नावेद ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है।
 
इसे भी पढ़ें:
शिविर में आए मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर, लगा मरीजों का तांता

मिले तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ इटवा विजय बहादुर सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

एसपी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
हत्या की सूचना मिलने के बाद एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी सिद्धार्थ, सीओ सुजीत कुमार राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल की बारीकी से जांच की। हर पहलू को देखा और अस्पताल संचालक से इस संबंध में अहम जानकारी ली। इसके साथ ही एसओ को केस को कैसे देखना और जांच करके कार्रवाई करना है। इसके बारे में जानकारी दी। साथ मामले का जल्द से जल्द पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed