फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   injured student of jamia died

घायल जामिया के छात्र की घर पहुंची लाश, मचा कोहराम

Thu, 02 Jan 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
injured student of jamia died
उबैर्दुहमान (फाइल फोटो ) - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
फोटो-79
विज्ञापन

जामिया के छात्र की घर पहुंची लाश, कोहराम
दिल्ली के जामिया में सीएए और एनआरसी के प्रदर्शन के दौरान घायल हुआ था उबैदुर्रहमान
अनुवादक कोर्स का प्रथम वर्ष का छात्र था
अमर उजाला ब्यूरो
डुमारियागंज। दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया में एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान घायल हुए नगर पंचायत निवासी कलीमुल्लाह के 22 साल के जवान बेटे की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। लाश को बुधवार रात घर लाया गया। लाश आते ही पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया।
डुमरियागंज कस्बे के वार्ड नंबर सात राजेन्द्र नगर निवासी कलीमुल्लाह का पुत्र उबैदुर्रहमान दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय में पढ़ता था। लाश के साथ आए लोगों ने बताया कि जामिया मेंएनआरसी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान आंख में टीयर गैस का गोला लगने के कारण घायल हुआ था। जिसका इलाज दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में चला। अंत में जीबी पंत अस्पताल में इलाज के दौरान उबैदुर्रहमान की मौत हो गई। इसके बाद लाश बुधवार की देर रात उसके घर लाई गई। बृहस्पतिवार की सुबह बैदौलागढ़ स्थित कब्रिस्तान में लोगों ने सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उसकी मौत से क्षेत्र में मातम का माहौल था। हर कोई कलीमुल्लाह के घर उन्हें ढांढस बंधाने आ रहा था।
विज्ञापन

अनुवादक कोर्स का प्रथम वर्ष का छात्र था
आसपास के लोगों ने बताया कि कलीमुल्लाह के दो बेटों में बड़ा अब्दुल रहमान दुबई में कमाने के लिए गया हुआ है। छोटा बेटा उबैदुर्रहमान दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया में अनुवादक कोर्स के प्रथम वर्ष में था। इसी बीच जामिया में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान 13 दिसंबर को लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए जाते समय आंसू गैस के गोले से घायल हो गया था। जेबी पंत हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक जनवरी को तबीयत खराब होने के बाद उसकी मौत गई। डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी। पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर लाश को सुपुर्द-ए-खाक करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed