फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   If you face any problem while travelling, complain immediately

Siddharthnagar News: सफर में हो दिक्कत तो तत्काल करें शिकायत

Thu, 27 Jun 2024 05:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 27 Jun 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
If you face any problem while travelling, complain immediately
अब रोडवेज बस में सफर करने के दौरान अगर आपको कोई भी परेशानी होती है तो आप इसकी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। यात्रियों के लिए रोडवेज बसों में शिकायत पेटिका और बस स्टैंड पर शिकायत पुस्तिका उपलब्ध होगी। शिकायतों का एआरएम और आरएम निस्तारण करेंगे। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन


रोडवेज बस से यात्रा करने के दौरान यात्रियों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसमें अनुबंधित बसों में यात्रा करने पर और अधिक समस्या होती है। लेकिन,यात्रियों की शिकायतों पर संबंधित बस के चालक और परिचालक ध्यान नहीं देते हैं। सफर में होने वाली परेशानी का निदान नहीं होने से यात्री परेशान होते हैं। यात्रियों को सफर के दौरान होने वाली परेशानियों की लगातार शिकायतें मिलने पर परिवहन निगम ने नई व्यवस्था शुरू की है। ताकि यात्रियों की शिकायतों का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जा सके। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने इस संबंध में आरएम और एआरएम को निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा है कि परिवहन निगम और रोडवेज से अनुबंधित सभी बसों में शिकायत पेटिकाएं लगाईं जाएं। हर बस स्टैंड पर शिकायत पुस्तिका उपलब्ध रहे।
विज्ञापन

शिकायत पेटिका की चाभी वर्कशाप तथा डिपो में मौजूद रहेगी। शिकायत पेटिका और शिकायत पुस्तिका की हर शिकायत का निस्तारण आरएम और एआरएम तय समय सीमा के अंदर करेंगे। इसके लिए कोई भी यात्री टोल फ्री नंबर 18001802877 पर भी फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस संबंध में एआरएम पीके गंगवार ने बताया कि ने बताया कि शासन की ओर से जो भी दिशा- निर्देश है, उसका पालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed