{"_id":"625afe017273133b796b39bf","slug":"hottest-day-recorded-saturday-siddharthnagar-news-gkp4335971111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजन में सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजन में सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीजन में सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस
सिद्धार्थनगर। इस मौसम में शनिवार अबतक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि साफ आसमान में धूप और पछुआ हवा के प्रभाव से मौसम तल्ख हो गया है। धूप में अधिक समय तक रहने से तबीयत बिगड़ सकती है।
पछुआ हवाओं के कारण विकिरण ऊष्मा बढ़ने से शनिवार को अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस के प्रभावी उछाल के साथ 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पारा इस सीजन के पिछले रिकॉर्ड 41.3 डिग्री सेल्सियस (14 अप्रैल) को पार कर लिया। तेज धूप के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी है। दोपहर में कोई छाता लेकर निकल रहा है तो कुछ लोग शाम तक मौसम ठंडा होने का इंतजार कर रहे हैं।
सतही स्तर पर अधिकतम 25-26 किमी./घंटा की रफ्तार से गर्म एवं शुष्क तेज पछुवा हवाओं के कारण न्यूनतम सापेक्षिक आर्द्रता गिरकर 11 पर आ गई।
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में हो रही क्रमिक वृद्धि जारी रहने तथा मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।
विज्ञापन
बढ़ गई पेय पदार्थों की बिक्री
डुमरियागंज। गर्मी बढ़ जाने और लू चलने से हर कोई गर्मी से परेशान है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गन्ना, बेल का जूस तथा आइसक्रीम, नींबू पानी और कोल्ड्रिंक्स, लस्सी की दुकानों पर जुटने लगे हैं। पेय पदार्थों की बिक्री काफी बढ़ गई है। डुमरियागंज मंदिर चौराहा, भारतीय स्टेट बैंक के सामने, बैदौला, सोनाहटी, बेवा चौराहा, शाहपुर, भवानीगंज भराडिया, हल्लौर आदि स्थानों पर गन्ने के जूस, बेल का जूस तथा कोल्ड्रिंक्स और आइसक्रीम की दुकानें दिन भर खुली दिखाई दे रही हैं।
तेज धूप में लोगों को बचने की आवश्यकता है। तेज धूप के दौरान सिर व बदन ढककर रहने चाहिए। धूप के असर से सेहत पर खराब असर पड़ सकता है। इन दिनों पर्याप्त पानी पीना चाहिए। मिलावटी व बासी खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए। -डॉ. एके चौधरी, सीएमओ