{"_id":"61b8dc8eb73aba55492b1e96","slug":"hole-in-wall-theft-currency-with-ornaments-siddharthnagar-news-gkp4198899111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब काटकर नगदी और आभूषण उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकब काटकर नगदी और आभूषण उठा ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकब काटकर नकदी और आभूषण उठा ले गए चोर
डुमरियागंज। मेले में चाट बेचने गए एक युवक के मकान को खाली देख चोरों ने उसमें सेंध लगा दी। उस घर के पीछे नकब काटकर घर में रखी नकदी व आभूषण उठा ले गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर चोरी की घटना की जानकारी दी है। मामला डुमरियागंज कस्बे के हबीबुल्लाह नगर वार्ड का है।
डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 हबीबुल्ला नगर निवासी विनोद सोनी 12 दिन से इटवा थाना क्षेत्र के जिगना धाम में चाट की दुकान लगाकर वहीं रह रहा था। इधर मकान को खाली देखकर चोर सोमवार की रात घर के पीछे नकाब काटकर दाखिल हो गए। मंगलवार की सुबह जब विनोद को उसके घर में चोरी की जानकारी हुई तो वह अपने घर आ गया। विनोद ने घर की तलाशी ली तो उसे पता चला कि घर में रखा आभूषण और 20 हजार नकद गायब है। पीड़ित ने डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी देते हुए चोरों के गिरफ्तारी की मांग की है। इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर वकील पांडेय ने कहा कि घटना की जानकारी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।