{"_id":"63a49f52732f3b2b81215fc2","slug":"health-department-alert-for-covid-siddharthnagar-news-gkp461823833","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, खुद की लापरवाही पड़ेगी भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, खुद की लापरवाही पड़ेगी भारी
विज्ञापन
जिला अस्पताल के परिसर में स्तिथ ऑक्सीजन प्लांट। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कोरोना : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, खुद की लापरवाही पड़ेगी भारी
- जिले में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था, बेड भी किए गए तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, जिससे किसी मरीज की जान न जाए, लेकिन अभी लोग खतरे से अनजान हैं। बाजार, रेलवे स्टेशन व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लापरवाही देखने को मिल रही है। लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे हैं।
कोरोना की पहली लहर में पूरी व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया था। महामारी ने जमकर तबाही मचाई थी। इसके बाद दूसरी लहर में न जाने कितने लोगों की जान चली गई। इसमें ऑक्सीजन लेवल गिरने से अधिक मौतें हुई, ऐसा चिकित्सकों का कहना था।
देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ने दस्तक दे दी है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। दवाओं के साथ ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। 360 बेड तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
लोग नहीं दिख रहे गंभीर
देश में कोरोना वायरस का नया स्वरूप भले ही दस्तक दे चुका है, लेकिन इसे लेकर लोग गंभीर नहीं हैं। 99 प्रतिशत लोगों ने मास्क लगाना छोड़ दिया है। सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को स्थिति चिंताजनक मिली। न तो किसी ने मास्क लगाया था और न ही कोई सामाजिक दूरी का पालन कर रहा था। खांसते, छिंकते लोग अस्पताल में आते-जाते दिखे। जबकि अस्पताल में संक्रमण के फैलाव की अधिक आशंका है।
---
नेपाल सीमा पर नहीं हो रही चेकिंग
कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। एक बार फिर विशेषज्ञ चीन से वायरस के फैलाव की बात कर रहे हैं, लेकिन नेपाल सीमा पर अभी भी बिना जांच के लोग आते-जाते देख जा रहे हैं। न तो उनकी जांच की जा रही है और न ही स्क्रीनिंग। जबकि नेपाल में चीन के लोगों को हमेशा आना-जाना रहता है। ऐसे में सीमा पर लापरवाही घातक साबित हो सकती है। वहां से वायरस के फैलाव से इनकार नहीं किया जा सकता है।
कोट
कोरोना के नये स्वरूप की जानकारी मिलने के बाद टीम को अलर्ट कर दिया गया है। ऑक्सीजन की भी पर्याप्त व्यवस्था है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। कोविड हेल्प डेस्क को एक्टिव किया जा रहा है।
- डॉ. वीके अग्रवाल, सीएमओ
जिले में ऑक्सीजन की तैयारी एक नजर में
उपकरण संख्या
जंबो सिलिंडर 134
छोटे सिलिंडर 40
कंसंट्रेटर 830
---
जिला अस्पताल
जंबो सिलिंडर 43
छोटे सिलिंडर 22
कंसंट्रेटर 850
---
आक्सीजन प्लांट
जिला अस्पताल 100 एलपीएम एक
एमसीएच विंग 45-45 एलपीएम के तीन
एमसीएच विंग 260 व 570 एलपीएम
एलपीएम - लीटर पर प्रति मिनट
---
आवश्यकता पर शुरू होंगे तीन अन्य ऑक्सीजन प्लांट
बर्डपुर सीएचसी, शोहरतगढ़ सीएचसी और डुमरियागंज पीएचसी पर 260-260 एलपीएम के ऑक्सीजन प्लांट लगे हुए हैं, जो आवश्यकता पड़ने पर शुरू किया जाएगा।
---
कोविड वार्ड सुरक्षित
जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 100 बेड सुरक्षित और 100 रिर्जव में रखा गया है। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा, बेंवा, बर्डपुर में 40-40 बेड का वार्ड तैयार करके आरक्षित किया गया है।