फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   half dozen houses turn to ashes due to caught fire

बेटी की शादी से एक दिन पहले जल गया आशियाना

Sat, 16 Apr 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
half dozen houses turn to ashes due to caught fire
बेटी की शादी से एक दिन पहले जल गया आशियाना
विज्ञापन

पथरा। शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के मसिनाखास में शनिवार को लगी आग ने जवाहिर के परिवार के अरमान जल गए। उनकी बेटी की हेमावती की शादी से एक दिन पहले ही आग की चपेट में आने से सारे सामान जल गए। खपरैल का जो मकान जला है, उसी में बारातियों के स्वागत, बेटी की विदाई और नगदी भी रखे हुए थे। सारी तैयारी आग के हवाले हो गई तो श्रमिक जवाहिर, उनकी पत्नी मीना सहित तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जवाहिर की बेटी की शादी 17 अप्रैल को ही निर्धारित है। हाथ कैसे पीले होंगे, यह बात के लिए गांव के लोग भी चिंतित हैं। आग शांत हुई तो गांव के लोग उनके घर पहुंचे और शादी पर बातें करने लगे। शादी की बात करते ही जवाहिर की पत्नी मीना फफकर रो पड़ी। मीना ने कहा कि एक बीघा खेत में जितना अनाज पैदा हुआ था, वह भी जल गया। उनके पति श्रमिक हैं, भवन निर्माण में पसीना बहाते हैं तो दो जून की रोटी का इंतजाम होता है। कई वर्षों से छोटे-छोटे सामान खरीदकर बेटी की शादी की तैयारी की थी। हे भगवान! बारातियों की मिठाई कहां से आएंगे, मेहमानों को क्या खिलाएंगे। बेटी के कपड़ भी जल गए, अब विदाई कैसे होगी। ये सारे सवाल लोगों के जेहन में कौंध रहे थे।
विज्ञापन

आएगी बरात, विदा होगी बेटी
पूर्व प्रधान सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि आग लगने से गांव के करीब एक दर्जन लोगों के सामान जले हैं, आधा दर्जन रिहायशी मकान जल गए। पूरा गांव बहुत दु:खी है, लेकिन हम लोग बेटी की शादी नहीं टलने देंगे। वर पक्ष से बोल दिया गया है, बारात में कम लोग आएं। हम लोग तिनका तिनका जुटा बेटी की शादी करेंगे, समाज के सक्षम लोगों से भी मदद मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पीड़ितों की मदद की जाएगी। जवाहिर के घर में बेटी की शादी की सूचना मिली है, उस परिवार के मदद की योजना बनाई जा रही है। रविवार को मदद पहुंचाई जाएगी। -रवि वर्मा, तहसीलदार, बांसी
जल गए आधा दर्जन रिहायशी मकान
पथरा। थाना क्षेत्र शिवनगर डिडई क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत मसिनाखास के टोला शंकरपुर में शनिवार दोपहर 2 बजे आग लगने से छह रिहायशी मकान जल गए। ग्रामीणों के अनुसार खेतों में खड़े गेंहूं के डंठलों को जलाते हुए आई आग ने गांव में पहुंच गई। ग्रामीणों के बुझाने के अथक प्रयासों के बावजूद छल लोगों के आशियाने जल गए।

मसिनाखास में आग लगी तो ग्रामीणों ने पूरी मेहनत से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन पुलिस या अग्निशमन विभाग को सूचना देने में देर हुई। करीब एक घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने पहुंचते ही मोर्चा संभाल लिया, परंतु तब तक आधा दर्जन रिहायशी मकान जलकर खाक हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात कारणों से गांव के सीवान में लगी आग ने गांव मे प्रवेश करते ही मुकेश सिंह के घर को आगोश में ले लिया,उसके बाद राम सूरत चौधरी, श्याम कुमार, राम चरन चौधरी, राम कुमार चौधरी के घर को जलाते हुए जवाहिर के घर को भी आगोश में ले लिया। चंद्रिका, राम कुबेर, राम कृपाल, राम सुरेश, रामशरन, राम प्रकाश सहित अन्य लोगों के भी गल्ला, भूसा और सामान जले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed