{"_id":"69b075f5259273e8e7032e7f","slug":"golu-and-devi-became-champions-in-the-sports-of-pm-shri-schools-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-154778-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पीएमश्री विद्यालयों के खेलकूद में गोलू व देवी बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पीएमश्री विद्यालयों के खेलकूद में गोलू व देवी बने चैंपियन
Wed, 11 Mar 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के पीएमश्री विद्यालयों के बच्चों का जिला स्टेडियम में सोमवार को खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसमें बालिका वर्ग में देवी व बालक वर्ग में गोलू चैंपियन घोषित हुए।
जोगिया विकास खंड के पीएमश्री विद्यालय लखनपारा की देवी ने 100 व 200 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बालक वर्ग में मिठवल के पीएमश्री समोगरा के गोलू 100, 200 व 400 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद में अव्वल रहे। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर इन्हें चैंपियनशिप दिया गया। खोखो बालक व बालिका वर्ग में उसका के पीएमश्री विद्यालय परसा खुर्द के बच्चों ने बाजी मारी जबकि जोगिया के टड़िया की टीम उपविजेता रही। इसके अलावा बालिका वर्ग में खेसरहा के लमुईताल की करिश्मा ने सबसे अधिक दूरी तक गोला फेंका। बर्डपुर के चकाईजोत विद्यालय की महिमा द्वितीय रही।
बालक वर्ग के कबड्डी में टड़िया बाज़ार की टीम ने समोगरा को पराजित किया, जबकि बालिका वर्ग में बढ़नी के धनौरी के बच्चों ने टड़िया के बच्चों को शिकस्त दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समन्वयक प्रशिक्षण आशीष मिश्र व जिला समन्वयक समेकित शिक्षा करुणापति त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ रामकुमार सिंह व जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा अमित शुक्ला द्वारा बच्चों को मेडल व शील्ड वितरित किया गया।
बीईओ ने कहा कि खेल से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा व अनुशासन की भावना विकसित होती है। बालकृष्ण मिश्र के संचालन में प्रतियोगिता में सतेंद्र गुप्ता, माहेश्वरी पाठक, शशिकांत पांडेय, गुलाब यादव, सौम्य सोनकर, शीला यादव, अरविंद गुप्ता, विपिन सिंह आदि रहे।ध