फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Emphasis on creating ABHA IDs and Ayushman cards

Siddharthnagar News: आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर

Fri, 11 Sep 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 11 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Emphasis on creating ABHA IDs and Ayushman cards
- आशा व संगिनी की मासिक क्लस्टर बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की हुई समीक्षा
विज्ञापन

भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा के सभागार में शुक्रवार को आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं की मासिक क्लस्टर बैठक हुई। अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने की। उन्होंने पिछले एक माह में आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में प्रगति और आ रही समस्याओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधार के लिए निर्देश दिए गए।
डॉ. विकास चौधरी ने टीकाकरण कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन, मलेरिया की रोकथाम और कुष्ठ रोगियों की खोज सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों के संचालन में आ रही समस्याओं और चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर सहयोग लिया जा सकता है।
विज्ञापन

बैठक में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल, आभा आईडी बनाने, अपडेटेड ड्यू लिस्ट तैयार करने और आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने पर विशेष जोर दिया गया। गर्भवतियों और बच्चों का हेड काउंट सर्वे पूरा करने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक ने कहा कि आशा कार्यकर्ता गांव स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्धारित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित निगरानी और समय से रिपोर्टिंग करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में वीरेंद्र कुमार यादव, राजेश कुमार, संगिनी गुड़िया मलिक, शहनाज, आशा कार्यकर्ता मंजू, सुनीता, सितारा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed