फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Four gang-raped criminals arrested

गिरोह बनाकर अपराध करने वाले चार गिरफ्तार

Thu, 14 Jan 2021 10:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Four gang-raped criminals arrested
पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक के समक्ष आरोपी (संवाद न्यूज एजेंसी) - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
गिरोह बनाकर अपराध करने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन

दो चोरों पर 18-18 आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज
जमुआर नाले के पास देर शाम हुई गिरफ्तारी, सामान बरामद
एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम के हाथ लगी सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर और एसओजी की संयुक्त टीम के हाथ बुधवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने गिरोह बनाकर चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय चार चोरों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से हाल ही में जिले के विभिन्न स्थानों पर चोरी किए गए माल और 56500 रुपये बरामद किया गया। साथ ही तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस का दावा है कि गिरोह में शामिल दो चोरों पर 18-18 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी मायाराम वर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई चोरी की वारदात के खुलासे के लिए सीओ सदर प्रदीप यादव के निर्देशन में टीम लगी थी। बुधवार देर शाम सदर पुलिस और एसओजी की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी करने वाले गिरोह के अंतर्जनपदीय शातिर चोर क्षेत्र के जमुआर नाले के पास मौजूद हैं और चोरी का सामान लेकर नेपाल जाने की फिराक हैं। वह वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम बताए हुए स्थान पर पहुंच गई। मौके से चार संदिग्ध को लोगों को पकड़ लिया। उन्होंने अपना परिचय असलम, मोहम्मद रईश, राजाराम उर्फ गोठे, राजेश लोधी निवासी खजुरिया, शिवप्रसाद निवासी बेलसड़ थाना सदर बताया। इसमें असलम के खिलाफ चोरी, मादक पदार्थ की तस्करी सहित अन्य मामले में जिले के अलावा बस्ती जनपद सहित 18 मुकदमे दर्ज हैं। मो. रईस के खिलाफ कुल 19 मुकदमे हैं। पूछताछ करने के बाद चारों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पकड़ने वाली टीम
एसओ सदर राधेश्याम राय, एसओजी प्रभारी पंकज पांडेय, एसआई अजय सिंह, चंदन, आरक्षी राजीव शुक्ल, आनंद प्रकाश यादव, विरेंद्र तिवारी, विवेक मिश्र, अवनीश सिंह, पवन तिवारी, मृत्युंजय कुशवाहा, अखिलेश यादव, मंजीत सिंह, रामप्रवेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सामान हुआ बरामद
चोरों के पास से 56500 रुपये, एक तमंचा, कारतूस, आभूषण, डेढ़ किलोग्राम गांजा, 2400 गोली नशीली दवाएं, कम्प्यूटर के जले हुए अवशेष आदि बरामद किया गया। जो कई स्थानों से चोरी करके लाए थे।

इस प्रकार वारदात को देते थे अंजाम
एएसपी के मुताबिक पकड़े गए चोरों ने पूछताछ करने पर बताया कि वह संगठित गिरोह है। नेपाल में किराये का मकान लेकर अस्थायी रूप से रहते हैं। सप्ताह में दो-तीन बार सिद्धार्थनगर व आसपास के जिलों में पैदल घूम-घूमकर चोरी करते हैं। रात में पुआल या भूसा में छिपकर सो जाते हैं। रात्रि होने पर बंद घरों में ताला तोड़कर चोरी कर लेते हैं। चोरी का सामान ज्यादातर नेपाल में बेचते हैं। जनपद में राजाराम उर्फ गोठे आभूषण और अन्य सामान बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed