फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Form of president candidate dismissed

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का पर्चा खारिज

Sat, 19 Dec 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Sat, 19 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले एक उम्मीदवार का फार्म निरस्त हो गया है। महाविद्यालय कर्मचारी संग मारपीट और गलत शपथ पत्र देने पर चुनाव अधिकारी ने जांच के दौरान पर्चा खारिज कर दिया।
विज्ञापन

 अब अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार ही मैदान में बचे हैं। संयुक्त मंत्री पद के एक प्रत्याशी का भी नामांकन उम्र अधिक होने से रद्द हो गया है। इस पद पर निर्विरोध निर्र्वाचन तयहै।
विज्ञापन

महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन के दौरान तीन प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद का फार्म भरा था। इसमें अभाविप से संदीप जायसवाल, विकास सिंह व शर्फुद्दीन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 शुक्रवार को नामांकन पत्र की जांच हुई तो शर्फुद्दीन के शपथ पत्र में कई जानकारियां असत्य पाई गईं। चुनाव अधिकारी डा.सूर्यनारायण तिवारी के मुताबिक शर्फुद्दीन ने कॉलेज के एक कर्मचारी से मारपीट की थी। इसके चलते उसे परीक्षा से बाहर भी किया जा चुका है।
महाविद्यालय के नियमों के तहत ऐसा छात्र चुनाव नहीं लड़ सकता। इसके बावजूद उसने दावेदारी की, शपथ पत्र में भी इस तथ्य को छिपाया। शर्तें पूरी न करने के कारण पर्चा खारिज किया गया है। वहीं, संयुक्त मंत्री पद के उम्मीदवार सूरज कुमार की उम्र   23 वर्ष से अधिक है, जबकि लिंगदोह समिति के तहत 22 वर्ष की आयु वाले ही छात्रसंघ चुनाव लड़ सकते हैं।
सूरज का पर्चा खारिज होने के बाद संयुक्त मंत्री पद पर पर शिवम कुमार एकमात्र उम्मीदवार रह गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए संदीप और विकास में आमने-सामने की टक्कर है।
 महामंत्री पद के लिए सद्दाम हुसैन, तौसीफ अहमद, साुजीत पांडेय, वसीम अहमद, उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक त्रिपाठी, एकरार हुसैन, विशाल श्रीवास्तव मैदान में हैं।

 कला संकाय प्रतिनिधि के पद पर विजय राजभर एकमात्र प्रत्याशी हैं। दो पदों पर कोई नामांकन नहीं हुआ है। चुनाव अधिकारी के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान 22 दिसंबर को होगा। इसी दिन मतगणना व शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed