{"_id":"627d4375bb437e35e3151ae7","slug":"fire-in-two-shops-heavy-damage-siddharthnagar-news-gkp4366358178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों में लगी आग, भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों में लगी आग, भारी नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दुकानों में लगी आग, भारी नुकसान
डुमरियागंज। स्थानीय ब्लॉक के सामने जिला परिषद मार्केट में स्थित दो दुकानों में बुधवार की देर रात लगी आग से कई सामान राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए अग्नि शमन दल के कर्मियों को डेढ़ घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर आग को बगल की दुकानों तक फैलने से रोका जा सका। माना जा रहा है कि शार्ट-सर्किट की वजह से दुकानों में आग लगी।
जिला परिषद मार्केट में हल्लौर निवासी गुड्डू की दूध और किराना के सामान की दुकान तथा बगल में ही नगर के गौतम की कूलर और बाइक स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। बुधवार की रात लगभग दोनों दुकानों से आग की लपटें उठती देख लोगों ने इसकी जानकारी दुकानदारों को दी। उसके बाद लोग आग पर काबू पाने में जुट गए। आग की लपटी तेजी से बढ़ती जा रही थीं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के सुरेंद्र कुमार और उनकी टीम ने एक घंटे से अधिक के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
तब तक दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने जानकारी ली और क्षति की रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। पीड़ित दुकानदार गुड्डू के अनुसार, उसकी दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया। वहीं, दूसरे दुकानदार गौतम ने बताया कि दुकान में रखे कई कूलर, पंखे तथा बाइक स्पेयर पार्ट्स भी आग की चपेट में आ गए। एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि फायर ब्रिगेड से आग लगने का कारण और क्षति की रिपोर्ट मांगी गई है।