फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   When will the electricity come and go, the time is not fixed

बिजल कब आएगी और जाएगी, समय तय नहीं

Wed, 07 Jul 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
When will the electricity come and go, the time is not fixed
अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान, एसडीओ बोले- फाल्ट की वजह से कभी कभी होती है दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। निर्बाध आपूर्ति के दावों के बीच इन दिनों डुमरियागंज में आपूर्ति विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बरसात के मौसम में उमस भरी गर्मी में दावे फेल साबित होने लगे हैं। बीते एक सप्ताह से प्रतिदिन शाम में आपूर्ति बाधित हो जाती है। ऐसे स्थिति को देखते हुए नगर सहित क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।

डुमरियागंज क्षेत्र के बैदौला, रीवा, तिलगड़िया, खानतारा आदि स्थानों पर स्थित विद्युत उपकेंद्रों से संबंध गांव और नगरीय क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था इन दिनों बदतर हो गई है। मोहम्मद अजहर ने कहा एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। उमस भरी गर्मी में बुरा हाल हो जाता है। सभासद नसीम अहमद ने कहा कि लगातार आपूर्ति में फाल्ट से स्थिति बदहाल हो गई है। राकेश गुप्ता ने कहा कि डुमरियागंज क्षेत्र में इन दिनों दावा फेल नजर आ रहा है। बसडिलिया गांव निवासी मोहम्मद वासिफ उर्फ वस्सू ने कहा बिजली समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि गण और संबंधित अधिकारी पूरी तरह से उदासीन बने हुए हैं। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या को लेकर सभी मूकदर्शक बने हुए हैं। विद्युत सब स्टेशन के एसडीओ रितेश कौशल ने बताया कि लोकल फाल्ट की वजह से कभी-कभी शेड्यूल के मुताबिक विद्युत आपूर्ति देने में बाधा उत्पन्न हो जाती है। कोशिश की जाती है कि तत्काल फाल्ट को ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed