{"_id":"63a49ea1a250241d23719bdf","slug":"dm-inspection-in-government-rasan-shop-siddharthnagar-news-gkp461823448","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी राशन दुकानों की लगातार जांच करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी राशन दुकानों की लगातार जांच करें : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी राशन दुकानों की लगातार जांच करें : डीएम
- जिलाधिकारी ने नौगढ़, जोगिया और बांसी ब्लॉक में किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नौगढ़, जोगिया व बांसी ब्लॉक की पांच सरकारी उचित दर विक्रेता की दुकान का डीएम संजीव रंजन ने निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों को लगातार जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही मौके पर मिले अंत्योदय कार्ड धारकों को परिवार के सभी सदस्यों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने को भी कहा।
डीएम संजीव रंजन ने शहर के राजेंद्र प्रसाद नगर में सरकारी राशन दुकान का निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर एवं बिक्री रजिस्टर का मिलान किया। इसके साथ ही उपस्थित राशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से वार्ता की।
उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र को अंत्योदय कार्ड धारको का आयुष्मान कार्ड बनवाने का भी निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने नौगढ़ ब्लॉक के सोनवल और जोगिया ब्लॉक के उदयपुर स्थित सरकारी उचित दर विक्रेता की दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने बांसी के सोनखर स्थित दो सरकारी राशन दुकानों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
साथ ही पूर्ति निरीक्षक एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को निर्देश दिया कि क्षेत्र में भ्रमणशील रहे एवं उचित दर दुकानों का निरीक्षण करते रहे। इसके साथ ही लाभार्थियों को समय से एवं सही मात्रा में राशन मिलता रहे। लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये।