{"_id":"6161d5e88ebc3e2c9d70d3ac","slug":"death-siddharthnagar-news-gkp4123505197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूढ़ी राप्ती नदी में डूबे युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूढ़ी राप्ती नदी में डूबे युवक का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन के घर आया था कोल्हुई निवासी आकाश
जोगिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के ककरही स्थित बूढ़ी राप्ती नदी में डूबे युवक की लाश 24 घंटे बाद शनिवार सुबह नदी में मिली। पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
महाराजगंज जनपद के थाना कोल्हुई के रुदलापुर निवासी आकाश (20) पुत्र श्रीपत शर्मा बहन की निशा के घर सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के ककरही गांव में बृहस्पतिवार को आया था। शुक्रवार सुबह गांव के बगल से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी की ओर गया था। पैर फिसल जाने से वह नदी में गिर लापता हो गया था। सूचना पर देर शाम तक गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई गई। शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल जोगिया तहसीलदार सिंह ने बताया कि सुबह शव नदी में उतराता हुआ मिला था। पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।