{"_id":"5e0f796f8ebc3e8814206f0f","slug":"death-jamiya-siddharthnagar-news-gkp335810323","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकनगुनिया से हुई थी जामिया के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकनगुनिया से हुई थी जामिया के छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र उबैदुहर्रमान (22) निवासी बंजरहवा की मौत चिकनगुनिया और इंफेक्शन से हुई थी। मेडिकल रिपोर्ट में मौत की वजह यही बताई गई है। घरवालों और पुलिस द्वारा भी यही बात कही जा रही है। वहीं यह बात भी सामने आ रही थी कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) को लेकर जामिया में बवाल के दौरान उसे चोट लगी थी। इलाज के बाद वह ठीक हो गया था। लेकिन बाद में उसे चिकनगुनिया और इंफेक्शन हो गया था।
उबैदुहर्रमान के दोस्तों ने बताया था कि 13 दिसंबर को दिल्ली में एनआरसी और सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान लाइब्रेरी में पढ़ने जाते समय उबैदुहर्रमान घायल हो गया था। उसे अलशिफा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां से एम्स रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के बाद वह ठीक हो गया था। 31 दिसंबर की रात अचानक फिर तबियत बिगड़ गई। दोस्त पास के एक अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे जीबी पंत अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी एक जनवरी को मौत हो गई थी। एसपी विजय ढुल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में चिकनगुनिया से मौत की बात आई है। परिजन भी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चिकनगुनिया से मौत की बात कह रहे हैं।