{"_id":"5a1068134f1c1b6e468b4df1","slug":"youth-in-the-grip-of-hitchen-wire-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से घायल प्रदीप।
- फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। वाहन की छत पर बैठकर चुनाव प्रचार करना एक युवक को भारी पड़ गया। सड़क के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि दो अन्य सवार युवक भी करंट की चपेट में आकर सड़क पर गिर पड़े जिससे जख्मी हो गए। घटना नगर के औसानपुर गांव के पास का है। नजदीकी अस्पताल में घायलों का उपचार कराया गया। संयोग था कि तार टूट गया और करंट के झटके से युवक छिटक कर दूर जा गिरे।
नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का प्रचार वाहन शनिवार की सुबह औसानपुर क्षेत्र से प्रचार करते हुए लौट रहे थे। पिकअप पर बंधे साउंड के ऊपर माली मैंनहा गांव निवासी प्रदीप (25) बैठे थे। अन्य साथी भी वाहन पर सवार थे। सभी प्रचार की धुन में थे। प्रचार वाहन औसानपुर के पश्चिम स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचा था, तभी सड़क के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार प्रदीप के सिर से टकरा गया। इसके बाद तेज आवाज के साथ हाईटेंशन तार टूटकर नीचे गिर पड़े। करंट के झटके से प्रदीप वाहन से छिंटक कर दूर जा गिरा। उनके सिर में गंभीर चोट आई।
वहीं पिकअप पर पीछे बैठे औसानपुर गांव के सुफियान (7) और सरफराज अहमद (10) भी करंट का झटका लगने से नीचे गिर पड़े। पिकअप में सवार अन्य लोगों ने सूचना प्रत्याशी को दी। आनन-फानन में घायल प्रदीप को बेंवा के निजी अस्पताल ले जाया गया, वहीं सुफियान व सरफराज को डुमरियागंज स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राइवेट क्लीनिक पर लाकर इलाज करवाया गया। घटना की जानकारी पर अन्य प्रत्याशी भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को इलाज में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस संबंध में एसओ आरबी सिंह ने बताया घटना की जानकारी नहीं है और न ही इससे संबंधित कोई तहरीर मिली है। वहीं, विद्युत सब स्टेशन के एसडीओ रितेश कौशल ने बताया कि तार टूटने की जानकारी है। लाइनमैन भेजकर तार को जुड़वाया जा रहा है।