फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Wife murdered bodies hanged

पत्नी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया

Mon, 16 May 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered bodies hanged
लूटपाट - फोटो : amar ujala
लगातार तीन बेटियां होने के कारण पति की प्रताड़ना झेल रही विवाहिता की लाश सोमवार को बंद कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। घटना से ठीक पहले पति-पत्नी में विवाद भी हुआ था। विवाहिता के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बल्लभगढ़ मल्लाह टोला निवासी कोमल की पुत्री सावित्री (25) का विवाह करीब सात वर्ष पहले खेसरहा थाना क्षेत्र के गेंगटा गांव निवासी विनोद के साथ हुई थी।
विज्ञापन

विवाह के बाद उनकी तीन पुत्रियां क्रमश:6 वर्षीय रूपा, तीन वर्षीय करीना व चार माह की एक पुत्री हुई। कोमल के मुताबिक लगातार तीन बेटियां होने के कारण विनोद पत्नी को आए दिन मारता-पिटता और प्रताड़ित करता रहता था। रविवार को भी पति-पत्नी में विवाद हुआ था। ग्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

मीणों के मुताबिक पति की पिटाई से सावित्री की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया। देर रात वह उपचार कराकर घर लौटी। इस बीच सुबह उसका बंद कमरे में कुंडी के सहारे फंदे से लटकता मिला।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलवाकर शव को नीचे उतरवाया और मायके वालों को सूचना दी। सीओ देवीदयाल ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। इस संबन्ध में खेसरहा थानाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा के मुताबिक पिता कोमल की तहरीर पर मृतका के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed