{"_id":"59ee1a644f1c1b60678b6fa8","slug":"suspicised-recently-caught-lover-couple-people-got-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में पकड़े गए प्रेमी युगल, लोगों ने कराई शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हाल में पकड़े गए प्रेमी युगल, लोगों ने कराई शादी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज के भवानीगंज मे प्रेमी युगल की कराई गई शादी।
- फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। घर में अकेली मौजूद प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। संदिग्ध हाल में पकड़े जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। पुलिस भी बुलाई गई। हालांकि दोनों एक ही बिरादरी का होने के चलते प्रबुद्ध लोगों ने हस्तक्षेप कर मंदिर में प्रेमी युगल की शादी कराके मामले को शांत करा दिया। घटना भवानीगंज थाना क्षेत्र की है।
भवानीगंज कस्बे के निवासी एक युवक का पड़ोस की ही एक लड़की से प्रेम संबंध था। बताते हैं कि युवती के घर वाले गांव के हनुमान मंदिर पर आयोजित जागरण में शामिल होने चले गए थे। प्रेेमिका को घर में अकेला देखकर पड़ोसी युवक भी अंदर घुस गया। दोनों में प्रेमालाप चल रहा था, इसी दौरान युवती के परिजन पहुंच गए। दोनों को संदिग्ध हाल में देख परिजनों ने शोरगुल मचाते हुए युवक को पकड़ लिया। सौ नंबर डॉयल कर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची यूपी-100 की टीम दोनों पक्षों को थाने पर आने को कहा। इस बीच गांव व आसपास के प्रबुद्ध लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों से वार्ता की। युवक-युवती के एक ही बिरादरी और बालिग होने का हवाला देते हुए दोनों ही परिवारों को विवाह के लिए राजी कर लिया। काफी कहासुनी और मान-मनौव्वल के बाद कस्बे के ही दुर्गा मंदिर परिसर में ग्रामीणों की मौजूदगी में शादी की रस्में निभाई गईं। भवानीगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी यूपी-100 के माध्यम से मिली थी। दोनों पक्षों ने युवक-युवती की शादी पर सहमति जताते हुए समझौता कर लिया है।