{"_id":"57d98c304f1c1b1423d477d1","slug":"ias-officer-s-apartment-burglary","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस अफसर के मकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईएएस अफसर के मकान में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
घर में चोरी हुई।
- फोटो : अमर उजाला
इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित आईएएस अफसर के पैतृक मकान में मंगलवार की रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। छत के रास्ते घुसे चोरों ने करीब एक लाख का माल गायब किया है। यह मकान लंबे समय से बंद चल रहा था। गांव का ही एक व्यक्ति इसकी देख-रेख करता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शाहपुर गांव निवासी अरुण वीर सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा में अधिकारी हैं। वह नोएडा में परिवार के साथ रहते हैं। पैतृक मकान लंबे समय से बंद पड़ा है। इसके चलते जर्जर हालत में पहुंच गया है। गांव के मनधतवा टोला निवासी मनोहर इसकी देख-रेख करते हैं। बुधवार की सुबह वह घर से शाहपुर जा रहे थे। इस दौरान उनकी नजर मकान के ऊपरी मंजिल पर खुले दरवाजे पर पड़ी। आनन-फानन में वह गांव के कुछ लोगों को लेकर घर में घुसे तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। इसकी सूचना उन्होंने मकान मालिक को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी छानबीन की। मनोहर ने पुलिस को दिए तहरीर में करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी होने की बात कही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शशिभूषण शुक्ला का कहना है कि मकान में 20 वर्षों से कोई रह नहीं रहा है। मकान काफी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। कुछ पुराने सामान व बर्तन चोरी हुए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।