फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   found three kg gold

तीन किलो 600 ग्राम सोना बरामद, दो गिरफ्तार

Sat, 30 Jun 2018 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 30 Jun 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
found three kg gold
तस्कर
सिद्धार्थनगर। नेपाल की राजधानी काठमांडू के एक होटल से नेपाल पुलिस के जवानों ने भारतीय मूल के बिहार के रहने वाले दो सोना तस्करों को पकड़ने का दावा किया है। उनकी गाड़ी से तीन किलो छह सौ ग्राम सोना बरामद किया गया है। इसमें एक तस्कर भागने में कामयाब हो गया है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

नेपाल प्रतिनिधि से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को काठमांडू के नाग दुड़ग पुलिस ने तीन किलो 600 ग्राम सोना बरामद किया है। नेपाल पुलिस अधिकारी के अनुसार शुक्रवार को एक कार नेपाल में प्रवेश की, जिसमें तीन लोग सवार थे। एक आदमी धनगढ़ी तक गाड़ी में आया उसके बाद वह प्लेन से काठमांडू चला गया। काठमांडू पहुंचकर तीनों एक होटल में रहे। सुबह किसी व्यक्ति ने गाड़ी का नंबर देते हुए बताया कि उस गाड़ी में हथियार रखा है। महानगरीय प्रहरी परिसर टेकू के एसएसपी विश्वराज पोखरेल के निर्देश पर नाग दुड़ंग पुलिस ने गाड़ी की तलाशी शुरू की तो एअर क्लीनर में तीन पैकेट सोना बरामद हुआ। गाड़ी का चालक नेपाल के महेंद्र नगर का रहने वाला है। जबकि मनोज बिहार जिले के चंपारण का निवासी है। इस संबंध एसएसपी विश्वराज पोखरेल ने बताया बरामद सोने को कब्जे में ले लिया गया है। पकड़े गए तस्करों से पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed