{"_id":"5c05683bbdec22415b0965ea","slug":"51543858235-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारकोल का टैंकर हुआ ब्लास्ट, ड्राईवर झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तारकोल का टैंकर हुआ ब्लास्ट, ड्राईवर झुलसा
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो- 65
तारकोल के टैंकर में धमाका, चालक झुलसा
सिद्धार्थनगर। जनपद मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी के प्रांगण में सोमवार की सुबह तारकोल का टैंकर ब्लास्ट हो गया। हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गए और मौके पर इकट्ठे हो गए। आनन-फानन में ड्राइवर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर सदर एसडीएम उमेश चंद निगम सहित पुलिस की टीम भी पहुंच गई। पीडब्ल्यूडी डाक बंगले के प्रांगण में तारकोल के कुंए में टैंकर तारकोल उतार रहा था। इस बीच अचानक टैंकर में विस्फोट गया जिससे टैंकर में आग लग गई। इस दौरान ड्राइवर कुंवर पाल (45) निवासी सरकोरियां थाना गोंडा जनपद अलीगढ़ बुरी तरह से झुलस गया। इससे सहयोगी मान सिंह व छोटू को भी हल्की चोटें लगीं। झुलसे ड्राइवर को जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक ड्राइवर की हालत खतरे से बाहर है।