फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Violent clash between two groups over a land dispute; one killed in firing

भरतपुर: जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में एक की मौत; ट्रैक्टर से कुचलकर चार घायल

Sat, 05 Sep 2026 07:38 PM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: भरतपुर ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2026 07:38 PM IST
सार

डीग के डावक गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। फायरिंग में मुखराम की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने ट्रैक्टर से भी हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने ट्रैक्टर बरामद कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Bharatpur Violent clash between two groups over a land dispute; one killed in firing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीग जिले में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई और ट्रैक्टर से हमला किया गया। फायरिंग में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


30-35 लोगों के साथ ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, शुरू कर दिया हमला
मामला डीग जिले के कैथवाड़ा थाना क्षेत्र के डावक गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी पांच भाई दाताराम, राजजो, रगवार, महावीर और मुखराम नोहरे में बनी कोठरी में बैठे हुए थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के रामेश्वर, मुकुट सहित करीब 30-35 लोग ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे और हमला करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मुंह में लगी गोली, मौके पर ही मुखराम की मौत
बताया जा रहा है कि इसी दौरान आरोपी पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। गोली मुखराम के मुंह में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई फायरिंग के बाद चारों भाई जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। आरोप है कि रामेश्वर, मुकुट सहित अन्य लोगों ने उनका पीछा कर उन्हें घेर लिया और ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया, जिससे चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद गांव में दहशत, ट्रैक्टर बरामद
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। मृतक मुखराम के शव का सीकरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

चार घायलों का आरबीएम अस्पताल में इलाज जारी
वहीं, घटना में घायल चार लोगों को भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने फायरिंग और मारपीट की घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


एक साल से चल रहा था जमीन पर कब्जे का विवाद
बताया जा रहा है कि मृतक मुखराम की जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले करीब एक साल से विवाद चल रहा था। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed