फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Challans issued to 8,824 vehicles without number plates.

Gurugram News: बिना नंबर प्लेट वाले 8,824 वाहनों के काटे चालान

Sat, 05 Sep 2026 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Challans issued to 8,824 vehicles without number plates.
-यातायात पुलिस ने अगस्त में चलाया विशेष अभियान, वाहन चालकों पर लगाया 73.16 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने अगस्त माह में बिना नंबर प्लेट और बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। एक से 31 अगस्त तक अभियान के दौरान नंबर प्लेट संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले 8,824 वाहनों के चालान काटे गए। इन वाहन चालकों पर कुल 73.16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
पुलिस के अनुसार बिना नंबर प्लेट वाले 4,444 वाहनों के चालान काटे गए। इन वाहन चालकों पर 34.77 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले 4,380 वाहनों के चालान किए गए और 38.39 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस के अनुसार हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से वाहनों की पहचान आसानी से की जा सकती है। इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ अपराध में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की पहचान करने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कर जुर्माना लगाया जाता है। नियमों का पालन कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed