फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A Head Constable deployed for security at a bank could not protect his own bike; it was stolen.

Meerut News: बैंक की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की बाइक चोरी

Sat, 05 Sep 2026 08:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
A Head Constable deployed for security at a bank could not protect his own bike; it was stolen.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगल पांडे नगर में इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से शुक्रवार को हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार की बाइक चोरी हो गई। हेड कांस्टेबल वर्तमान में इसी बैंक पर सुरक्षा के लिए तैनात हैं। वो पुलिस लाइन में रहते हैं।
फिरोजाबाद निवासी हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार की वर्तमान में मंगल पांडे नगर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की सुरक्षा में ड्यूटी चल रही है। शुक्रवार को वह ड्यूटी के लिए बाइक से बैंक पहुंचे थे। बाइक को बैंक के पास खड़ी करके वो ड्यूटी करने लगे। इसी दौरान किसी ने हेड कांस्टेबल की बाइक चोरी कर ली। उन्होंने मेडिकल थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस को एक कैमरे में संदिग्ध दिखाई दिया है। सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय का कहना है कि चोर की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है। जल्द चोर को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन



-बृहस्पतिवार को चार थाने में दर्ज हुई वाहन चोरी की प्राथमिकी
कंकरखेड़ा, सदर बाजार, सिविल लाइन व देहली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को वाहन चोरी की सात प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जिले में रोजाना वाहन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। चोर वाहन चोरी कर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे है। चोर कम दामों में दूसरे जिले में चोरी के वाहन बेचने का काम कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed