फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gang targeting locked houses to steal mobile phones busted.

Noida News: बंद घरों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

Sat, 05 Sep 2026 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Gang targeting locked houses to steal mobile phones busted.
थाना सेक्टर- 63 पुलिस द्वारा मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 शातिर अभिय
सेक्टर-63 पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा, 24 मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने बंद घरों से मोबाइल और कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 24 मोबाइल फोन, एक बाइक, दो हजार रुपये और नौ चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी किए गए मोबाइल को राह चलते लोगों को सस्ते दामों में बेच देते थे।

नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि शनिवार को लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर टीम ने गढ़ी गोलचक्कर की ओर जाने वाले अंडरपास के पास घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सिक्कू राजकुमार, राजा भास्कर, रिषभ और श्याम साहू के रूप में हुई है। चारों चोटपुर कॉलोनी में रह रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह ऐसी बहुमंजिला इमारतों की रेकी करते थे, जहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। रेकी के दौरान उन्हें जो बंद घर मिलता था, उसमें घुसकर मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे। चोरी का सामान एकत्र होने के बाद उसे सस्ते दाम पर राह चलते लोगों को बेच देते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से बरामद बाइक भी चोरी की है। पुलिस जांच में आरोपियों से जुड़े तीन मुकदमों की जानकारी सामने आई है। इनमें दो मुकदमे थाना सेक्टर-63 और एक मुकदमा थाना फेस-3 में दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed