फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Land dispute became the reason for the murder, police caught the accused from the forest.

अनूपपुर में हत्या का खुलासा: जमीन विवाद में दोस्त ने छीनी कुल्हाड़ी, फिर किया हमला; 55 साल के शख्स ने तोड़ा दम

Sat, 05 Sep 2026 08:11 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2026 08:11 PM IST
सार

जिले की कोतमा पुलिस ने 55 वर्षीय अधेड़ की हत्या के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। बताया गया कि आरोपी तथा मृतक के बीच जमीन का विवाद चल रहा था जिसके बाद आरोपी ने उसकी हत्या करदी।

विज्ञापन
Land dispute became the reason for the murder, police caught the accused from the forest.
आरोपी पुलिस गिरफ्त में

विस्तार

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के ग्राम गोडारू के जंगल में 55 वर्षीय स्वामी सिंह गोंड की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून के छींटे लगे कपड़े बरामद किए हैं।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर को डायल-112 पर सूचना मिली थी कि गोडारू के जंगल में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा है, जिसके सिर पर चोट के निशान हैं। सूचना मिलते ही कोतमा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान ग्राम गोडारू निवासी स्वामी सिंह गोंड के रूप में हुई।

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का गांव के ही 26 वर्षीय श्यामसुंदर महरा से जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। मृतक की पत्नी को लेकर संदेह के कारण भी दोनों के बीच विवाद की जानकारी सामने आई। घटना के बाद से श्यामसुंदर अपने घर से गायब था, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत पर बोले राहुल गांधी, कड़ी कार्रवाई की मांग की

मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गोडारू के जंगल से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 3 सितंबर को मृतक अपने मवेशियों को लेकर जंगल गया था। इसी दौरान जमीन विवाद को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने मृतक के हाथ से कुल्हाड़ी छीन ली और उसके सिर व चेहरे पर हमला कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के घर से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और वारदात के समय पहने गए खून के छींटे लगे कपड़े बरामद किए हैं। आरोपी श्यामसुंदर महरा पिता रामप्रसाद महरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल, कोतमा पुलिस टीम और साइबर सेल की टीम शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed