फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Stole bikes and scooters with minors; 10 vehicles recovered.

Noida News: नाबालिगों के साथ चुराता था बाइक-स्कूटी, 10 वाहन बरामद

Sat, 05 Sep 2026 08:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
Stole bikes and scooters with minors; 10 vehicles recovered.
थाना फेस-3 पुलिस द्वारा दो-पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 01 अभियुक्त गिर
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दो नाबालिग भी संरक्षण में लिए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली फेज-3 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की नौ बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया है। पुलिस इस गिरोह में अन्य आरोपियों के बारे में पता लगा रही है। आरोपी की पहचान वंश निवासी नगीना, बिजनौर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में ममूरा, सेक्टर-66 में रह रहा था।

एडीसीपी सेंट्रल जोन स्वतंत्र सिंह ने बताया कि कोतवाली फेज-3 पुलिस ने शुक्रवार को बीट पुलिसिंग और सूचना के आधार पर सेक्टर-71 में एचपी पेट्रोल पंप के पास सर्विस रोड से आरोपी वंश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली-एनसीआर में सुनसान स्थानों की रेकी करता था। इसके बाद मौका देखकर बाइक और स्कूटी चोरी कर लेता था। चोरी किए गए वाहनों को ऐसी जगह छिपाकर रखा जाता था, जहां लोगों की आवाजाही कम हो। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी के वाहनों को राह चलते लोगों को अपनी मजबूरी बताकर सस्ते दाम में बेच देता था। इससे मिली रकम वह निजी खर्च और शौक-मौज में खर्च करता था। लोगों को डराने-धमकाने के लिए वह अवैध हथियार भी अपने पास रखता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के अलग-अलग थानों में लूट, चोरी, मादक पदार्थ, अवैध हथियार और आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में 11 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed