फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सरेराह स्कूली छात्रा पर टिप्पणी, भीड़ ने मनचलों को पीटा

सरेराह स्कूली छात्रा पर टिप्पणी, भीड़ ने मनचलों को पीटा

Thu, 23 Aug 2018 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 23 Aug 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
सरेराह स्कूली छात्रा पर टिप्पणी, भीड़ ने मनचलों को पीटा
beat
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में पढ़ने जा रही छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी कर रहे दो मनचलों की भीड़ पहले जमकर पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

घटना गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बेलवा स्थित पेट्रोल पंप के पास घटी। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली कुछ छात्राएं विद्यालय जा रही थीं। उसी समय बिस्कोहर की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवक उन्हें देखकर अश्लील टिप्पणी करने लगे। युवकों की गलत हरकत देख आसपास के लोग जब तक वहां पहुंचे युवक आगे निकल गए। थोड़ी देर में वे फिर वापस आए और फब्तियां कसने लगे। तभी लोगों ने उन्हें घेर लिया। अपने को घिरता देख युवकों ने हड़बड़ी में बाइक पेट्रोल पंप के तरफ मोड़ दिया, लेकिन वे पास स्थित गड्ढे में गिर गए। लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और जमकर उनकी पिटाई की। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज बिस्कोहर सूर्य प्रकाश सिंह व अंगद मिश्रा ने दोनों युवकों को बाइक समेत हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम इरशाद व सद्दाम निवासी डुमरियागंज बताया है। इस संबंध में एसओ हरि नारायन दीक्षित ने कहा कि दोनों युवकों का इलाज करा दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed