फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delivery boy robbed; theft case registered after a month.

Ghaziabad News: डिलीवरी बॉय से लूट, एक माह बाद चोरी का केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Delivery boy robbed; theft case registered after a month.

विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में 17 अगस्त की देर रात डिलीवरी बॉय से बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर चाकू की नोक पर बाइक, नकदी और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने 18 अगस्त को थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन आरोप है कि वह 29 दिन तक चौकी के चक्कर लगाता रहा। बुधवार को वारदात के 30वें दिन पुलिस ने उसे थाने बुलाया और बाइक चोरी तथा बाइक पर मोबाइल लगा होने की शिकायत दर्ज कराई। विजयनगर की चरण सिंह कॉलोनी निवासी सतेंद्र कुमार ने बताया कि वह जेप्टो में ऑर्डर डिलीवरी का काम करते थे। 17 अगस्त की रात करीब दो बजे वह क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में ऑर्डर देने गए थे। तिगरी गोल चक्कर के पास दो बाइक पर छह नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने एक बाइक उनकी बाइक के पीछे और दूसरी आगे लगा दी। आरोप है कि आते ही बदमाशों ने उन्हें कई थप्पड़ मारे। इसके बाद एक बदमाश ने चाकू निकालकर दिखाया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाश उनकी बाइक, जेब में रखे एक हजार रुपये और हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत दर्ज होने में देरी होने समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed