फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The department forwarded the FIR copy and the letter to the JD for action.

कनिष्ठ लिपिक रिश्वतकांड : विभाग ने कार्रवाई के लिए जेडी को प्रेषित की एफआईआर कॉपी और पत्र

Thu, 17 Sep 2026 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The department forwarded the FIR copy and the letter to the JD for action.
ललितपुर। रिश्वत लेते हुए पकड़े गए बीएसए कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ सहायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने और जेल जाने के बाद अब विभाग ने कार्रवाई के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) झांसी को एफआईआर की कॉपी व पत्र प्रेषित किया है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक मदनमोहन नामदेव ने एंटी करप्शन टीम से बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक राजेश कुमार कुशवाहा पर इंक्रीमेंट की फाइल को आगे बढ़ाने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। जिसके बाद एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने 10 सितंबर को सेवानिवृत्त शिक्षक को कैमिकल लगे नोट देकर कनिष्ठ सहायक के पास भेजा था। यहां जैसे ही कनिष्ठ सहायक ने रुपये लिए थे, ट्रैप टीम ने उसे पकड़ लिया था। हालांकि टीम को रिश्वत के रुपये नहीं मिले थे। जबकि कनिष्ठ सहायक के हाथ धुलवाने पर पानी का रंग लाल हो गया था। एंटी करप्शन टीम के ट्रैप टीम प्रभारी श्याम सिंह की तहरीर पर कोतवाली सदर में कनिष्ठ सहायक राजेश कुमार कुशवाहा के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज कर उसे भ्रष्टाचार न्यायालय में पेश किया गया था। यहां से चौदह दिन की रिमांड पर आरोपी को जेल भेज दिया था। इधर रुपये बरामद करने के लिए मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम बीएसए कार्यालय पहुंची थी। यहां कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक की अलमारी में फाइलों के बीच दबाकर रखे रिश्वत के पांच हजार रुपये बरामद किए थे। इधर इस मामले में अब विभाग ने भी कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसमें विभाग को कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर की कॉपी उपलब्ध होने के बाद उसे और एक पत्र को संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) झांसी को प्रेषित किया है। अब जेडी झांसी आगे की कार्रवाई करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार ने बताया कि इस मामले में कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ कार्रवाई जेडी झांसी के द्वारा की जाएगी। इसके लिए एफआईआर और पत्र को प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed