{"_id":"6aaaebb706f81cea4f0ede55","slug":"motorcyclist-performs-stunts-in-front-of-inchauli-police-station-video-goes-viral-meerut-news-c-72-1-mct1011-159537-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: इंचौली थाने के सामने बाइक सवार ने किया स्टंट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: इंचौली थाने के सामने बाइक सवार ने किया स्टंट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
एक किलोमीटर तक एक पहिए पर दौड़ाई बाइक
संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। मेरठ-पौड़ी गढ़वाल नेशनल हाईवे बाइक सवार युवकों के लिए स्टंट का नया ठिकाना बन गया है। बुधवार को इंचौली थाने के सामने एक युवक का बाइक से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
वायरल वीडियो में युवक तेज गति से बाइक का अगला पहिया उठा लेता है। वह करीब एक किलोमीटर तक बाइक को सिर्फ पिछले पहिए पर दौड़ाता रहा। इस दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी गुजर रहे थे, जिससे गंभीर हादसा हो सकता था। वीडियो में दो पुलिसकर्मी भी युवक को देखते हुए नजर आ रहे हैं। युवक ने पुलिस की मौजूदगी के बावजूद स्टंट करना बंद नहीं किया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हाईवे पर पहले भी स्टंट के मामले
मेरठ-पौड़ी गढ़वाल हाईवे पर पहले भी बाइक स्टंट के वीडियो सामने आते रहे हैं। युवक कभी बाइक पर खड़े होकर तो कभी एक पहिए पर बाइक दौड़ाते हुए वीडियो डालते हैं। युवा लाइक और फॉलोअर बढ़ाने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बाइक सवार युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --