फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   गन्ने के खेत में मिली किशोरी की अर्द्धनग्न लाश

गन्ने के खेत में मिली किशोरी की अर्द्धनग्न लाश

Fri, 22 Jun 2018 11:53 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 22 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
गन्ने के खेत में मिली किशोरी की अर्द्धनग्न लाश
Death Facts
परसा (सिद्धार्थनगर)। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के पास गन्ने के खेत में 16 वर्षीय किशोरी की अर्द्धनग्न लाश मिली है। उसके मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था और शरीर के कई अंगों पर जख्म के निशान थे। शव की हालत और मौके की स्थिति को देखते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। देर शाम तक शव का शिनाख्त नहीं हो सका था।
विज्ञापन


मानपुर गांव के पश्चिम में गन्ने के खेत में शुक्रवार सुबह गांव के लोगों ने एक किशोरी की अर्द्धनग्न लाश देखी। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव की पहचान की काफी कोशिश की, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लाश दो-तीन दिन पुरानी है। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अखिलानंद उपाध्याय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed