फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Youth who tore pages of Gutka Sahib at Harmandir Sahib apprehended

Amritsar News: हरिमंदिर साहिब में गुटका साहिब के अंग फाड़ने वाला युवक काबू

Thu, 03 Sep 2026 06:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Thu, 03 Sep 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Youth who tore pages of Gutka Sahib at Harmandir Sahib apprehended
अंग फाड़ने के बाद आरोपी ने माथा टेकने आई एक महिला की चुन्नी के पल्लू से बांध दिए थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब में गुटका साहिब के अंग फाड़ने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को काबू किया है। एसजीपीसी की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।

एसीपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान शहीद ऊधम सिंह नगर निवासी मनदीप सिंह के रूप में हुई। मनदीप हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचा था। इसी दौरान उसने गुटका साहिब के अरदास वाले अंग फाड़ दिए। उसने फाड़े गए अंग वहां माथा टेकने आई एक महिला की चुन्नी के पल्लू से बांध दिए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने हरिमंदिर साहिब परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे ट्रेस किया गया। पुलिस मनदीप से पूछताछ कर रही है। जांच में उसके कृत्य की मंशा और परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed